मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
कल बिजली कटौती: जानें कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित धरणीधर मैदान बना भूगोल की प्रयोगशाला, बेसिक पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया फील्ड सर्वेक्षण 6 रूपये के निकलाऊंगा 60 रूपये,पुलिस के जिम्मेदारी अधिकारी के गनमैन ने दी धमकी कांग्रेस नेता से फिरौती मांगने वाला रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर पर प्राकृतिक जीवनशैली के संदेश हेतु हवन-यज्ञ

6 रूपये के निकलाऊंगा 60 रूपये,पुलिस के जिम्मेदारी अधिकारी के गनमैन ने दी धमकी

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
6 रूपये के निकलाऊंगा 60 रूपये,पुलिस के जिम्मेदारी अधिकारी के गनमैन ने दी धमकी


तहलका न्यूज,बीकानेर।आमजन में विश्वास अपराधियों में भय के पुलिस के स्लोगन को धता बताते हुए खाकी अपने रूतबे का डर दिखाते हुए एक रेपिडो चालक धमकाने की शिकायत जिला पुलिस कप्तान को दी गई है।जिसमें थाने में लाकर मारने की बात कही गई है।इतना ही नहीं मोबाइल पर धमकी देकर देख लेने और गाली गलौच तक की गई है।मजे की बात तो यह है कि वह थाने का जवान नहीं बल्कि शहर के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का गनमैन बताया जा रहा है।पता चला है कि बी-190 एसडब्लूएम बीछवाल निवासी मनीष अरोड़ा ने एसपी को दिये परिवाद में बताया है कि राहुल मीणा नाम के पुलिसकर्मी ने गुरूवार सुबह रेपिडो बाइक बुक करवाई।जिसका कॉल उनके पास आया।जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी राहुल को बीछवाल से कोटगेट फाटक के पास छोड़ा।जब भुगतान की बात आई तो उन्होंने ऑनलाइन 44 रूपये भुगतान करने की बात कही।किन्तु पुलिसकर्मी राहुल ने नकद 50 रूपये देते हुए 6 रूपये लौटाने को कहा।इस पर मनीष ने पहली सवारी होने का हवाला देते हुए 6 रूपये छुट्टे नहीं होने की बात कही।इस पर मनीष ने चार रूपये पुलिसकर्मी राहुल को देने को कहा।इसको लेकर दोनों में बहस हुई।परन्तु मनीष 40 रूपये लेकर लौट गया।वापसी के आधा घंटे बाद राहुल ने मनीष को फोन कर कोटगेट थाने के आगे बुलाया।जब मनीष ने थाने के बाहर आने से मना कर दिया तो गाली गालौच करने लगा और रेपिडो के बहाने नशा बेचने का आरोप लगाया। 
6 की बजाय निकलाऊंगा 60 रूपये
राहुल ने एक फोन करने के बाद थोड़ी देर बाद जब दूसरा फोन किया तो फिर से मनीष के खिलाफ सदर,बीछवाल और जेल जैसे मुकदमें का जिक्र करते हुए नशा बेचने का आरोप लगाया।इस पर मनीष ने कहा आप गाली गलौच मत कीजिए। जो मुकदमें मेरे खिलाफ है वे पारिवारिक है।ऐसे में गलत आरोप लगाना ठीक नहीं है।पुलिसकर्मी ने कहा कि वे तुम्हे थाने में बुलाकर बता दूंगा कि मैं कौन हूं।एक दो दिन में तुझे उठाकर थाने में कुटाई करूंगा।यहीं नहीं तेरे से 6 रूपये की बजाय 60 रूपये निकलाऊंगा। जिसके बाद मनीष एसपी के सामने पेश हुए और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: