मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन बरामद हुआ शव

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन बरामद हुआ शव

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 655 आरडी पर हुए कार हादसे में लापता युवक इमरान का शव सोमवार सुबह तीसरे दिन बरामद कर लिया गया।बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खोज निकाला।शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे 670 आरडी के पास मिला।जानकारी के अनुसार,23 अक्टूबर की रात 655 आरडी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिर गई थी।कार में पांच लोग सवार बताए गए थे,जिनमें से तीन युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे,जबकि दो युवक लापता हो गए थे।हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था।एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल एवं टीम कमांडर शिवराज सिंह ने बताया कि टीम ने 23 अक्टूबर की रात को ही डीप डाइविंग किट की मदद से करीब 20 फीट गहरे पानी से स्विफ्ट कार को बाहर निकालने का कार्य किया था।इसके बाद नहर में लापता युवक की तलाश जारी रखी गई।लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह इमरान का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे 670 आरडी के पास बरामद हुआ। इस हादसे में अब दो युवकों की मौत हो चुकी है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: