पब्लिक पार्क गेट्स को मूल स्वरुप में पुन:स्थापित करने की मांग
तहलका न्यूज,बीकानेर।प्रिंसेस राज्यश्री कुमारीजी के परदादा,स्व.महाराजा गंगासिंहजी ने बीकानेर में कई ऐतिहासिक इमारतों व सार्वजनिक पार्क आदि का निमार्ण करवाया था,उन्ही में से एक बीकानेर का पब्लिक पार्क हैं।स्व.महारागा श्री गंगासिंहजी ने तत्कालिन विख्यात वास्तुकारो व इंजिनियर्स से सलाह कर इस पार्क की डिजाईन तैयार करवाई तथा इसमें लगने वाली रैलिंग्स व दरवाजों को विश रूप से तैयार करवाया गया था।इस पार्क को लंदन के बक्किंधम पैलेस के गेट्स की भौली में बनवाया गया था।पब्लिक पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार और इसके चार स्तंभ और चारो तरफ रेलिंग को ढलमेरा के बलुआ पत्थरों से बनया गया हैं जो बीकानेर की राजसी विरासत का प्रतीक हैं।इस गेट्स की डिजाइन और स्टाईल के कारण ये कोई साधारण गेट नही बल्कि इतिहास का एक हिस्सा हैं जो स्थानीय व अंतराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के लिए रुचिकर हैं।कुछ वर्ष पहले इस ऐतिहासिक पब्लिक पार्क का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गया था और बिना किसी विशेषज्ञों की सलाह लिए इस क्षतिग्रस्त गेट्स को जे.सी.बी. मशीन से हटा दिया गया जिससे इस द्वार के खंभों को भी नुकसान पहुंचा था तथा आमजन ने इस कार्यवाही का कडा विरोध भी दर्ज करवाया था।इस ऐतिहासिक धरोहर की इस दुर्दशा को देखते हुए प्रिंसेस राजयश्री कुमारी ने पूर्व में भी कलेक्टर,मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए इस ऐतिहासिक द्वार को जल्द से जल्द अपने मूल स्वरुप में बहाल करने की मांग की थी।बीकानेर प्रशासन द्वारा उक्त पत्र को सकारात्मक रुप से लिया गया है और आस्वासन दिया गया था कि इस सन्दर्भ में शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।अभी कुछ दिन पहले समाचार पत्रों व शोसल मिडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि इस पार्क के दरवाजों के मूल खरुप के साथ छेड़ छाड़ करके तीन दरवाजों को हटाकर इसे दो पिल्लरों वाला गेट बना दिया गया है।स्व. महाराजा गंगासिंहजी की दूरदर्शिता से निर्मित पब्लिक पार्क,गेट्स,पिलर्स और रेलिंग आदि अपने गौरवमयी इतिहास के साथ ऐतिहासिक धरोहर हैं।इसके मूल निर्माता ने इसके निमार्ण में विशेषज्ञों की सलाह लेकर अत्यधिक पैसा और प्रयास लगाएँ हैं। इन ऐतिहासिक धरोहर के मूल खरुप के साथ छेड़ छाड़ करना किसी तौर पर उचित प्रतीत नही होता।राजपरिवार की वरिष्टतम सदस्य होने के नाते प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने Ÿकलेक्टर,मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री आदि को उक्त पब्लिक पार्क गेट्स को इनके मूल स्वरुप में पुन: स्थापित करने के लिए पत्र लिखा है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं