मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
42वीं राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ अमन कला केंद्र ने मनाया 'दीपावली मिलन' पार्षद राजपुरोहित का किया सम्मान चूनगरान समाज की 70 प्रतिभाओं का सम्मान बीकानेर में सजेगा ब्रज-वृंदावन का रंग तीन भूखण्डों पर अतिक्रमण की शिकायत,बीडीए तहसीलदार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Diwali

42वीं राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

Khaosa
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
42वीं राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

तहलका न्यूज,बीकानेर।डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरुवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।उद्घाटन समारोह में खेल भावना के साथ राजस्थानी संस्कृति की भी शानदार झलक देखने को मिली।प्रदेशभर से आए मुक्केबाजों,खेल अधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कारण यादगार  बन गया।प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा रहे।समारोह में राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं सचिव डॉ.नरेंद्र कुमार निर्वाण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर विजय प्रताप सिंह शेखावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह के दौरान बीकानेर की नन्हीं कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।बालिकाओं ने पारंपरिक राजस्थानी घूमर सहित विभिन्न लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।राजस्थानी वेशभूषा,लोकसंगीत और पारंपरिक नृत्यों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों ने भी इन प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों के महत्व और युवाओं के जीवन में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाडिय़ों के साथ राष्ट्रीय पदक विजेता एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के पदक विजेता मुक्केबाज भी शामिल हैं।तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक आयोजित होगी।इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता मुक्केबाजों को आगामी 10वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
खेल और संस्कृति का अनूठा संगम बना उद्घाटन समारोह
बीकानेर में पहली बार आयोजित हो रही इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ खेल और संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में देखने  को मिला।एक ओर प्रदेश के बेहतरीन मुक्केबाज अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं,वहीं दूसरी ओर स्थानीय नन्हीं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरती को प्रदेशभर से आए खिलाडिय़ों के सामने प्रस्तुत किया। पूरे समारोह में उत्साह,उमंग और खेल  भावना का शानदार माहौल देखने को मिला।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: