मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
42वीं राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ अमन कला केंद्र ने मनाया 'दीपावली मिलन' पार्षद राजपुरोहित का किया सम्मान चूनगरान समाज की 70 प्रतिभाओं का सम्मान बीकानेर में सजेगा ब्रज-वृंदावन का रंग तीन भूखण्डों पर अतिक्रमण की शिकायत,बीडीए तहसीलदार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Diwali

अमन कला केंद्र ने मनाया 'दीपावली मिलन' पार्षद राजपुरोहित का किया सम्मान

Khaosa
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अमन कला केंद्र ने मनाया 'दीपावली मिलन' पार्षद राजपुरोहित का किया सम्मान



तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली पर संगीत और पुरानी यादों को संजोने के लिए अमन कला केंद्र,द्वारा एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम "तुमसे अच्छा कौन है" दीपावली मिलन का आयोजन किया गया।महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित किया गया।संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संचालक एम.रफीक कादरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम थे अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ हरमीत सिंह डायरेक्टर नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र ड्रग्स नशामुक्ति पुनर्वास अस्पताल व संजय साखला संस्कृति कर्मी ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ सी एस मोदी,असलम रंगरेज अध्यक्ष रंगरेज समाज,पूनम मोदी,डॉ हिमांशु  दाधीच डॉ राकेश रावत,महबूब रंगरेज अहमद,हारून कादरी,डॉ भूपेन्द्र तिवाड़ी,चेतन प्रकाश सोनी,लिम्का अवार्ड विजेता यश बंशी माथुर,एम आर कुकरेजा थे।संस्था के अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित पार्षद वार्ड नं 70 का सम्मान किया गया इस विशेष शाम को हिंदी सिनेमा जगत के अमर और सदाबहार पार्श्वगायकों मोहम्मद रफी,किशोर कुमार और मुकेश की याद में समर्पित किया गया है।कार्यक्रम में अनवर अजमेरी,एम रफीक कादरी,सिराजुद्दीन खोखर,जावेद मिर्जा, विवेकानंद आर्य,डॉ नरेश पोपली,अशोक सोनी जसमतिया,डॉ हिमांशु दाधीच,डॉ राकेश रावत,डॉ सी एस मोदी,डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी,अहमद हारून कादरी,बेबी इब्राहिम,यश बंशी माथुर आदि गायकों ने गीत पेश कर दीपावली मिलन में शिरकत कर खुशिया मनाई संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: