मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

कचरा संग्रहण टिपर ने फिर मारी कार को टक्कर,महिला घायल

Khaosa
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
कचरा संग्रहण टिपर ने फिर मारी कार को टक्कर,महिला घायल



तहलका न्यूज,बीकानेर।अगर आप सड़क पर पैदल चल रहे है या फिर वाहन से कही जा रहे है तो संभल जाएं।आपकी जान खतरे में है।जिसकी बड़ी वजह साबित हो सकती है निगम के कचरा संग्रहण टिपर।जी हां ये मौत के टिपर बनकर सड़कों पर बेपरवाह दौड़ रहे है। इसकी वजह से न केवल 13 जने घायल हुए है।बल्कि एक जने की मौत भी हो गयी है।ताजा मामला ब्रह्मा कुमारी सर्किल स्थित हनुमान मंदिर के पास का है।जहां आज सवेरे फिर कचरा संग्रहण करने वाले टिपर चालक कार से जा भिड़ा। इस भिड़ंत में महिला के चोट आई है।बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था।सूचना पर पार्षद मनोज विश्नोई मौके पर पहुंचे और टिपर चालक को किनारे खड़ा कर वहीं से आयुक्त को फोन लगाया।आयुक्त ने फोन नहीं उठाया तो उपायुक्त से बात की।विश्नोई ने उपायुक्त को काफी खरी खोटी सुनाई।विश्नोई का आरोप है कि यह ठेका एक वरिष्ठ भाजपा नेता का होने के कारण आयुक्त अब तक ठेका कंपनी को नोटिस तक नहीं दे पा रहे है।जबकि इस टिपर के कारण एक परिवार ने अपना मुखिया खो दिया है। 
सोशल मीडिया पर थू-थू के बाद भी प्रशासन चुप क्यों
सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन व निगम आयुक्त की क्या मजबूरी है कि वे कचरा संग्रहित करने वाली ठेका कंपनी को नोटिस तक नहीं दे पा रहे है।जबकि अलग अलग क्षेत्रों में इस टिपर चालकों के कारण न केवल अनेक जने घायल हुए है।बल्कि बुजुर्ग केशव दत्त आचार्य को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।हकीकत में गाड़ी की आरसी,नंबर,ड्राइविंग लाइसेंस न होना अपने आप में इस बात को दर्शाता है कि आखिर जबाबदेही किसकी।प्रभावशाली नेताओं के ठेका होने का खामियाजा आमजन को भोगना पड़ रहा है। लेकिन क्या प्रशासनिक अधिकारियों का जमीर ऐसी घटनाओं के बाद भी सोया रहेगा। यह प्रश्न भी आमजन के मन में है। 
पंचशती पर दूसरी घटना 
मजे की बात तो यह है कि पिछले एक माह में पंचशती सर्किल पर यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी कचरा संग्रहण करने वाले टिपर चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी थी।जिसको पीबीएम ले जाया गया। इसके बाद आज फिर उससे कुछ पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें एक महिला के चोटें आई है। इसके अलावा दो घटनाएं पवनपुरी,दो जयपुर रोड,एक गोकुल सर्किल पर भी हो चुकी है।इन सभी में व्यक्तियों के गंभीर चोटें आई है। बाकी में वाहनों को क्षति पहुंची है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: