मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

आखिर जागा पुलिस प्रशासन,जुआरियों को दबोचा,70 जनों को भी पकड़ा

Khaosa
Diwali
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आखिर जागा पुलिस प्रशासन,जुआरियों को दबोचा,70 जनों को भी पकड़ा



तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली पर शहर की सडक़ों पर जुए की महफिल जमकर सजी।तो बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। नशाखोरों ने जहां मर्जी वहां बैठकर शराब पी। जिसे रोकने के लिये पुलिस विभाग ने खासी चाक चौबंद व्यवस्था की।परन्तु पुलिसिंग व्यवस्था पर पानी फिर गया।हालात यह रहे कि न तो जुआरियों को खाकी का किसी भी तरह का खौफ था और न बदमाशों को।शहर के अलग अलग थाना इलाकों में जमकर जुआ चला,शराबियों ने राहगीरों को परेशान किया और बदमाशों ने आतंकित।शायद यह पहला मौका होगा कि त्योहार के दिन इस तरह खुलेआम बदमाशों का आतंक देखने को मिला।प्रकाश के इस त्योहार के बाद आखिरकार पुलिस का अंधियारा दूर हुआ और उन्होंने कार्रवाई की।पुलिस की ओर से जुआरियों के साथ साथ शांति भंग करने,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुछ कार्यवाहियांं कर वाही वाही बंटोरने का प्रयास किया। 


जुआरियों को दबोचा 

शहर में जगह जगह लाखों रुपये के दावं चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए आखिरकार बुधवार को कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड,वृत्ताधिकारी अनुज डाल के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल ने एक विशेष टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर मोहता चौक के मरुनायक चौक में छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 जनों को पकड़ा।इनके पास पुलिस ने गोटिया व 50490 रुपये नगद बरामद किये।सभी के खिलाफ धारा 112 (2) बीएनएस व 13 आरपीजीओ में दर्ज कर जांच कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को सौंपी है। 
इनको पकड़ा
पुलिस टीम ने चोपड़ा बाड़ी निवासी पुरुषोतम शर्मा,मरुनायक चौक निवासी देवाशीष शर्मा,तेलीवाड़ा निवासी हुसैन अली,रत्ताणी व्यास चौक निवासी देव सेवग,नाईयों की गली निवासी योगेश पुरोहित,मूंदडा सेवगों का चौक  निवासी उमाशंकर,मरुनायक चौक निवासी राजेश नाई को पकड़ा है। 
इस टीम ने की कार्यवाही
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल,सउनि प्यार सिंह,गणेश राम,मुकेश,सुखलाल,पृथ्वीराज,हैड कानि सुमेर सिंह,कानि कपिल,विजय,मनफूल, संजयपाल,प्रीतम,हंसराज और सुखाराम कानि शामिल रहे। 
70 को दबोचा
शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए करीब 70 लोगों को गिरफ्तार एवं डिटेन किया।पुलिस की इस कार्रवाई में शांतिभंग,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने,एनडीपीएस सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। वहीं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को भी डिटेन किया गया।कार्रवाई के दौरान तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की।इस अभियान में सीओ सिटी अनुज डाल,नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत श्योराण सहित पुलिस की विभिन्न टीमें मौजूद रहीं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: