मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बीकानेर में पहली बार होगा तीन दिवसीय भव्य मुद्रा महोत्सव, देश-विदेश के 100 से अधिक मुद्रा विशेषज्ञ होंगे शामिल मेडिकल स्टोर के गल्ले से गायब मिले हजारों रुपए एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत,पसरा मातम 42 वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप बीकानेर में कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम
Diwali

मेडिकल स्टोर के गल्ले से गायब मिले हजारों रुपए

Khaosa
Solar
Diwali
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
मेडिकल स्टोर के गल्ले से गायब मिले हजारों रुपए


सीसीटीवी चैक किया तो सामने आई वारदात
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर से एक युवक द्वारा गल्ले से 7 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगा है।बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे  सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने गंगाशहर थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार,घटना 8 नवंबर की दोपहर करीब 2:15 बजे नोखा रोड स्थित अमित मेडिकोज में एक युवक दवाई खरीदने के बहाने पहुंचा था।मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश कुमार नाई युवक को दवाई देने के लिए दुकान के पीछे गए हुए थे।इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर मौके का फायदा उठाया और दुकान के गल्ले में रखी नकदी में से 7 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह बिना किसी को भनक लगे वहां से चला गया।कुछ देर बाद जब दुकान संचालक दिनेश कुमार नाई ने गल्ले में रखे पैसों की जांच की तो रुपए कम मिले।पहले उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई और फिर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी।शिकायत के मुताबिक,फुटेज में दवाई लेने आया युवक गल्ले से रुपए निकालता हुआ दिखाई दिया।इसके बाद दिनेश कुमार नाई ने गंगाशहर पुलिस थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी।उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: