एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत,पसरा मातम
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। जहां दो भाईयों के परिवार पर उस समय वज्रपात हो गया।जब उनके चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना पर छतरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।थानाधिकारी सिंह ने बताया कि 9 एडब्ल्यूएम निवासी दो सगे भाई रमेश व कालूराम के बच्चों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार चारों युवा और बच्चे किसी काम से घर के पास बनी पानी की डिग्गी के पास गए थे।इसी दौरान अचानक संतुलन बिगडऩे और पैर फिसलने के कारण चारों एक-एक कर डिग्गी के गहरे पानी में जा गिरे।डिग्गी में पानी काफी गहरा होने के कारण वे तैरकर बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूब गए।काफी देर तक जब चारों वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई।तलाश करते हुए जब परिजन डिग्गी के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चारों को डिग्गी से बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पता चला है कि रमेश कुमार की 14 वर्षीय बेटी पूजा डिग्गी में पांव फिसलने के चलते डूब गई।जिसे बचाने के लिये उसके सगे भाई 18 वर्षीय मुकेश,16 वर्षीय मनोज के साथ कालूराम का बेटा 21 वर्षीय निर्मल भी डिग्गी में उतर गये। लेकिन अपनी बहन को नहीं बचा पाएं।बल्कि जान बचाने के प्रयास में तीनों भाईयों की भी जान चली गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फि लहाल पुलिस ने चारों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
एक ही घर के तीन सगे भाई-बहनों और उनके रिश्तेदार की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूरे 9 एडब्ल्यूएम गांव में चूल्हे तक नहीं जले और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं