भाई दूज मनाकर लौट रहीं मां-बेटी से लूट
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना इलाके में बुधवार देर रात मां-बेटी के साथ लूट की वारदात हुई।बताया जा रहा है कि धरणीधर मंदिर के पास रमण भवन के आगे बुधवार देर रात करीब 12 बजे रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष पणिया अपनी मां के साथ धरणीधर मंदिर की ओर जा रही थीं।वो चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र से भाई दूज मनाकर लौट रही थीं।मां-बेटी जैसे ही रमण भवन के पास पहुंचीं,तभी पीछे से आए दो नकाबपोश युवकों ने मां के हाथ में रखा बैग छीन लिया।बैग इतनी जोर से खींचा गया कि मां सड़क पर गिर गईं और बैग के दोनों हैंडल उनके हाथ में ही रह गए। दोनों युवक बैग लेकर बाइक से फरार हो गए।रक्षा उनके पीछे दौड़ीं।आसपास के कुछ लोग भी युवकों के पीछे भागे,लेकिन वे मौके से फरार हो गए।घटनास्थल से ही पुलिस को फोन किया गया।गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाश की,लेकिन दोनों युवक नहीं मिले।रक्षा पुरोहित ने इस वारदात को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दी है।इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।रक्षा ने बताया कि बैग में चांदी की पायल सहित कुछ आभूषण,6 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान था।शहर के अंदरूनी क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं