मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
Diwali

जयपुर रोड पर युवक को रोक कर की मारपीट,बाइक व मोबाइल लूटकर फरार

Khaosa
Diwali
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
जयपुर रोड पर युवक को रोक कर की मारपीट,बाइक व मोबाइल लूटकर फरार


तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक का रास्ता रोककर मारपीट की गई है।जानकारी के अनुसार हरीश वर्मा नामक युवक सोमवार रात करीब 9:15 बजे व्यास कॉलोनी में एक व्यक्ति के लिए खाना लेने गया था।रात करीब 9:45 बजे खाना लेकर लौटते समय वह हेमू सर्किल से सांगलपुरा की तरफ जा रहा था।इसी दौरान नवग्रह मंदिर के पास पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश हरीश को जबरन अपनी बाइक पर ले गए और मेडिकल चौराहे के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर फरार हो गए।रात करीब 12:45 बजे किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से फोन आने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घायल हरीश को अस्पताल पहुंचाया गया।हरीश जयपुर रोड स्थित मातेश्वरी कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा के यहां पिछले छह साल से काम करता है। इस संबंध में दिनेश शर्मा ने थाने में परिवाद दिया है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: