बीकानेर में सजेगा ब्रज-वृंदावन का रंग
तहलका न्यूज,बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय भक्तमाल रस उत्सव का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन को देखकर जहां श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं आयोजन से जुड़े पदाधिकारी भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।कथा स्थल को सजाया जा रहा है और तैयारियां जोर-जोर से चल रही है कथा के अनुसार वहां का स्वरूप बनाने के लिए आयोजन समिति से जुड़े दो दिन रात मेहनत कर रहे हैं।बीकानेर में हो रही इस भाव कथा में बड़ी संख्या में लोग शामिल है उसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में सघन प्रचार किया जा रहा है।उत्सव के दौरान भक्तमाल कथा का वाचन राजेंद्र दास महाराज के शिष्य बरसाना निवासी हनुमान बाबा महाराज के मुखारविंद से होगा।कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।उत्सव के उपरांत संत श्यामसुंदर महाराज तथा श्रीधाम वृंदावन के जुगल बाबा महाराज का सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।आयोजकों के अनुसार भक्तमाल उत्सव में ब्रज के अनेक संतों और भक्तों के जीवन से जुड़े प्रेरक एवं भक्तिमय प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।कथा के माध्यम से भक्ति,समर्पण और संत परंपरा के महत्व को प्रस्तुत किया जाएगा।तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छोटी काशी बीकानेर को ब्रज-वृंदावन की भक्ति और आध्यात्मिक संस्कृति के रंग में रंगने का प्रयास रहेगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं