मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

'प्रोजेक्ट कफालत की मानवीय पहल: मदरसों के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े,बिस्तर और 220 शॉल

11 दृष्टिबाधित व अनाथ बच्चों को भी मिला संबल

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
'प्रोजेक्ट कफालत की मानवीय पहल: मदरसों के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े,बिस्तर और 220 शॉल


​तहलका न्यूज,बीकानेर।कड़ाके की ठंड से नौनिहालों को सुरक्षित रखने और समाज में संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से 'प्रोजेक्ट कफालत के तहत राहत सामग्री वितरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस मानवीय पहल के तहत शहर के तीन प्रमुख केंद्रों पर मदरसों के सैकड़ों विद्यार्थियों को गर्म जैकेट्स,संपूर्ण बिस्तर सेट और गर्म शॉलें वितरित की गईं।अभियान के अंतर्गत मदरसा सबीलुस्सलाम में जरूरतमंद बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली गर्म जैकेट्स भेंट की गईं।इस अवसर पर हाजी सैयद हाशम अली चौधरी,हाजी सैयद अब्दुल शकूर उस्ताद,इंजीनियर सैयद क़ासम अली और हाजी अब्दुल अज़ीज़ ज़ैदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इसके पश्चात मदरसा कासिमुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में 40 आवासीय विद्यार्थियों को भीषण सर्दी से बचाव हेतु कंबल,गद्दा,तकिया और जैकेट्स युक्त संपूर्ण बिस्तर सेट प्रदान किए गए।यहां हाजी मोहम्मद हसन खिलजी,हाजी अब्दुल अज़ीज़ ज़ैदी,इस्लामूदीन गौरी,अब्दुल मालिक राठौड़ और मोहम्मद खलील राठौड़ बतौर अतिथि मंचस्थ रहे।​तीसरे चरण में बालिकाओं के मदरसे में 220 छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण गर्म शॉलें वितरित की गईं।इसके साथ ही क़ारी शाहिद के सुझाव पर जगासर व बज्जू क्षेत्र के 11 दृष्टिबाधित एवं अनाथ बच्चों के लिए भी संपूर्ण बिस्तर सेट व जैकेट्स का विशेष प्रबंध किया गया।प्रोजेक्ट हेड सैयद महमूद अली ने बताया कि इस अभियान का मूल ध्येय केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है,बल्कि बच्चों के आत्मसम्मान को सुरक्षित रखते हुए उन्हें समाज के अपनेपन और सुरक्षा का संबल देना है।​इस मुहिम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट हेड सैयद महमूद अली व जायदा बानो,अब्दुल रऊफ राठौड़ व रेहाना परवीन,अब्दुल रज्जाक गौरी व तबस्सुम गौरी,सैयद अख्तर,सैयद मंसूर अली और सैयद खालिद का विशेष योगदान रहा।​कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंसूर अली,फरहान राठौड़,रज्जाक गौरी,अब्दुल रज्जाक राठौड़,सिकन्दर राठौड़,अब्दुल रऊफ राठौड़,इस्माइल खिलजी,मोहम्मद हुसैन खिलजी,सैयद इरफान,सैयद अकरम अली,सैयद मोहम्मद हुसैन,सैयद जावेद,सैयद अनवर अली,जुनेद राठौड़,इकबाल चौधरी, सैयद वासिद अली,राजन अली जैदी,साजिद अली,एहसान राठौड़,इरफान राठौड़ सहित पूरी टीम और परिवहन सहयोगी बुन्दु खान व सैयद इक़बाल चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई।अंत में आयोजकों ने सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: