orig_child-labour1522677728_1623441780

तहलका न्यूज,बीकानेर।बाल श्रमिकों से काम करवाने पर महिला अपराध अनुसंधान सैल की ओर से दो अलग अलग कार्रवाई की गई है। जिसमें बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है।कोटगेट थाना इलाके में ये दोनों कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा है कि पहली कार्रवाई निजी प्लेसमेंट सेन्टर पर की गई।जबकि दूसरी कार्रवाई रिपेयरिंग सेन्टर पर की गई है।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार व महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सुभाष गोदारा के सुपरविजन में टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान अभियान-7 के तहत रेलवे बाजार के जी.कॉम्पलेक्स के पास,निजी प्लेसमेंट सेंटर से एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाकर पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति,को सुपुर्द किया गया व दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस थाना कोटगेट में धारा 3,7,11,14,(बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986) व धारा 79 जे.जे एक्ट 2015 व धारा 146 बीएनएसएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक प्रभारी रूपलता,सहायक उपनिरीक्षक शिरोपालराम,कानि रामनिवास शामिल रहे। वहीं रानीबाजार स्थित के.जी.कॉम्पलेक्स के पास,विजय रिपेयरिंग सेन्टर से एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाकर पुर्नवास हेतु बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया व दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस थाना कोटगेट में धारा 3क,7,11,14,(बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986) व धारा 79 जे.जे एक्ट 2015 व धारा 146 बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया है।इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रेणूबाला,सहायक उपनिरीक्षक शिशपालराम और कानि रामनिवास शामिल रहे।