मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
जिला प्रमुख चुनाव:कांग्रेस का गढ़ ढहा पाएगी भाजपा या फिर दोहराया जाएगा इतिहास? घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,हाथ पर आएं 25 टांके बाल प्रतिभाओं को मिलेगा कविता वाचन का मंच 3 साल में 45 हजार साइबर-ठगी केस]पुलिस ने करीब बीस करोड़ रुपए कराए होल्ड दूसरे चरण में हुए सरपंच पद के परिणाम घोषित,ये हुुए विजय

80 विद्यार्थियों ने लिखे सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के पक्ष में विचार

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
80 विद्यार्थियों ने लिखे सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के पक्ष में विचार

 

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों,पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पवनपुरी दक्षिण विस्तार में 'सत्य निष्ठा से समृद्धि विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में पावर ग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सत्यनिष्ठा,ईमानदारी और पारदर्शिता किसी भी संस्थान एवं समाज की  मजबूती के आधार हैं।विद्यार्थियों में इन मूल्यों का विकास करना आवश्यक है,ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।उपमहाप्रबंधक श्याम सुंदर प्रजापत ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल अनियमितताओं पर निगरानी रखना नहीं,बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार में ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।पावर ग्रिड के प्रबंधक हरि कांत मिश्रा ने कहा कि युवाओं में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के संस्कार विकसित करने के लिए इस प्रकार की  प्रतियोगिताएं उपयोगी हैं।विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाती है।विद्यालय की प्राचार्य किरण पंचारिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रचना गुप्ता ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।सांस्कृतिक प्रभारी मुक्ता तेलंग ने बताया कि प्रतियोगिता में पूजा शाह ने प्रथम,अनिल कुमावत ने द्वितीय, चंदा ने तृतीय तथा ममता बिश्नोई ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को पावर ग्रिड की ओर से स्कूल बैग,टिफिन,पानी की बोतल,स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं खुशी खातून एवं गौतम सहित छह विद्यार्थियों को सांत्वना एवं प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन रवि आचार्य ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ईमानदारी,पारदर्शिता और नैतिक आचरण को जीवन में अपनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।प्रतियोगिता के त्रिस्तरीय निर्णायक मंडल में प्राचार्य श्रीमती रचना गुप्ता व्याख्याता बसन्त कुमारी एवं वरिष्ठ अध्यापिका विभा महर्षि शामिल रहीं।आयोजन में मोहम्मद रमजान,वनिस मेहता,संतोष पुनिया,पुष्पा जांगिड़,किरण कंवर एवं सविता राव ने सहयोगी भूमिका निभाई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: