लाखों तारे आसमान में,एक मगर ढूंढें ना मिला.... गीत संगीत ,कार्यक्रम के बैनर का विमोचन
तहलका न्यूज,बीकानेर।विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में परसो शाम 1 नवंबर को "लाखों तारे आसमान में एक मगर ढूढे ना मिला" शीर्षक से गीत-संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिसके बैनर का विमोचन आज शुक्रवार की शाम को सर्किट हाउस के सामने स्थानीय गांधी पार्क मूर्ति सर्किल के पास किया।संस्था अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिल्ली की गायिका पुनीता गुप्ता बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के युगल गीत प्रस्तुत करेंगी।बैनर के विमोचन के दौरान कार्यक्रम मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं भजन गायक नारायण बिहाणी,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा,संस्था के पदाधिकारी इंजीनियर कमलकांत सोनी,रामकिशोर यादव,पवन कुमार चढ्ढा,सैय्यद अख्तर,चन्द्र कुमार भोजक, के.कुमार.आहूजा,इन्द्र कुमार छंगाणी,शाकिर हुसैन चौपदार एवं भवानी सिंह चौहान मौजूद रहे।ये कार्यक्रम रविवार की शाम को 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के मंच संचालक इंजीनियर कमलकांत सोनी होंगे।कार्यक्रम में पुनीता गुप्ता के साथ डुएट सोंग में नारायण बिहाणी,मेघराज नागल,राजेंद्र बोथरा,इंजीनियर कमलकांत सोनी,दीपक खत्री,अयोध्या प्रसाद शर्मा,रामकिशोर यादव,विक्रम सिंह पडिहार,राधाकृष्णन सोनी,विनोद सक्सेना,हरिनारायण सिंह,पवन कुमार चढ्ढा,लक्ष्मी नारायण भाटी,सौरभ सक्सेना,विजय कुमार जैसलमेर,कैलाश खरखोदिया,सुशील पारीक,राधेश्याम ओझा,सुरेश जोशी,जावेद मिर्जा,चन्द्र भोजक,डॉक्टर रमेश बारूपाल, अनुराग नागर प्रस्तुतियां देंगे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं