पंजाब नेशनल बैंक,बीकानेर मंडल कार्यालय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
A
2 मिनट पढ़ने में
0 शेयर
तहलका न्यूज,बीकानेर।पंजाब नेशनल बैंक,मंडल कार्यालय द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत 30 अक्टूबरको पीबीएम अस्पताल,में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बैंक के मंडल प्रमुख गजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अनेक सामाजिक दायित्व होते हैं, जिनमें किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए किया गया कार्य सर्वोपरि है।रक्तदान ऐसा ही पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति को भी जीवनदान देने का माध्यम बन सकते हैं। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने रक्त को उपहार स्वरूप प्रदान कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाना सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता,क्योंकि यह किसी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए जीवन की नई उम्मीद बनता है।इस अवसर पर मिड कॉर्पोरेट शाखा के सहायक महाप्रबंधक नीरज गर्ग ने रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले सभी बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता और सामूहिक सेवा भावना को प्रदर्शित करती है।उन्होंने सभी रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन मंडल कार्यालय की ओर से नितिन जायसवाल एवं दीपक हर्ष द्वारा किया गया।शिविर के सफल आयोजन में पीबीएम अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ.ऋषि माथुर एवं राजेश राठी का विशेष सहयोग रहा।बैंक एवं अस्पताल प्रशासन के आपसी समन्वय से शिविर सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा।सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के माध्यम से बैंक ने सत्यनिष्ठा,पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय की इस पहल ने यह संदेश दिया कि बैंक का दायित्व केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उसकी कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं