अकरम हत्याकांड का अरोपी आया पुलिस की पकड़ में
तहलका न्यूज,बीकानेर। करीब एक सप्ताह पूर्व मुख्य डाकघर के पीछे वाली गली में हुए अकरम हत्याकांड के आरोपी को कोटगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की पहचान रेल्वे वर्कशॉप के पीछे, सर्वोदय बस्ती निवासी 20 वर्षीय सोहिल उर्फ भोमा पुत्र सफीक मोहम्मद के रूप में हुई है।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।बता दें कि दिवाली से ठीक पहले गुरूवार रात कोटगेट थाना क्षेत्र के बड़ा डाकघर के पास अकरम पुत्र अख्तर अली पर 8-10 युवकों ने हमला कर दिया था।आरोपी अकरम को चाकू मारकर भाग गए।उसे घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।जहां शुक्रवार अल-सुबह अकरम ने दम तोड़ दिया।यह हमला हैप्पी नाम के युवक पर हुए हमले का बदला लेने के लिए किया गया था।पहले हैप्पी नाम के युवक की पिटाई की गई थी। इसी बदले की आग में जल रहे युवकों ने अकरम की हत्या कर दी। आरोपी सोहिल के खिलाफ हत्या का प्रयास,मारपीट, लूट,नकबजनी आदि के नौ मुकदमें पहले से दर्ज है।थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा मय टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी में मुक्ताप्रसाद पुलिस की मदद ली गई। मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत सिंह मय टीम की विशेष भूमिका रही।टीम में एएसआई सुनील कुमार,प्रवीण कुमार,मुनिया माली,हैड कांस्टेबल हेतराम,अमृतलाल, बबलुराम,कांस्टेबल सोमवीर,संपत्तलाल,सुंदरलाल व संजय शामिल थे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं