झाडिय़ों के पास मिला नापासर निवासी का शव
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मृतक की पहचान वार्ड नं 4 नगरी बास नापासर निवासी जीतू सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:45 बजे कोटड़ी रोड स्थित लवकुश वाटिका जोड़बीड़ क्षेत्र में झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली।मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली।सूचना मिलने पर जेएनवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें जानकारी दी।इसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकीय जांच के बाद मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं