मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

फिर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
फिर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात



मंदिर को भी नहीं बक्शा
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में चोरियों की वारदात तेजी से बढ़ती ही जा रही है।चोरी चाहे वाहनों की हो या दुकान मकान की।चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।हालात यह है कि मंदिरों को भी अज्ञात चोर नहीं बक्श रहे। शहर के दो अलग अलग थानान्तर्गत चोरी की वारदातें सामने आई है।जिसमें लाखों रूपये का सामान व नकदी चोर ले उड़े है।नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनया है तो वहीं कोटगेट थाना इलाके में मंदिर में सैंधमारी की है।बताया जा रहा है कि बी सेठिया गली स्थित चमत्कारी आंटिया हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पुजारी श्रवण कुमार के अनुसार चोर मंदिर में रखे दान पात्र से दो से तीन हजार रूपये और चांदी के सामान ले गये। सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस व क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। 
पी आर ज्वैलर्स में लाखों का माल पार
उधर सेटेलाइट अस्पताल रोड स्थित पी आर ज्वैलर्स में चोरी की घटना हुई है।जानकारी मिली है कि अल सुबह साढ़े चार बजे दो अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।नकाबपोश चोर दुकान की छत्त के रास्ते घुसे और सामान चुरा ले गये।चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें साफ पता चल रहा है कि दो नकाबपोश युवक छत्त के रास्ते दुकान में घुसे और गेट तोड़कर काउंटर में रखा सोने-चांदी का सामान चुरा कर ले गये।दुकान मालिक राजेश कुमार सोनी जब दुकान पहुंचे तो माल न पाकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल नयाशहर थाना पुलिस को इतला दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया व सीसीटीवी देखा।पता चला है कि 2020 में भी इसी दुकान में चोरी की वारदात में लाखों रूपये का सामान चोरी हुआ था।उस मामले में 6 माह बाद पुलिस ने दीपू सरदार उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस का संदेह है कि ये ही दोनों जने वारदात को अंजाम दे सकते है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: