मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत मामले में मैनेजर गिरफ्तार

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत मामले में मैनेजर गिरफ्तार

 


तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में कचरा संग्रहण के लिए चल रहे टिपर की चपेट में आए रिटायर्ड बैंक अधिकारी केशव दत्त आचार्य की मौत के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है।पुलिस ने हादसे में शामिल टिपर की पहचान कर ली है,जबकि उसका ड्राइवर फिलहाल फरार है।दूसरी ओर,टेंडर कंपनी एसपीएस के मैनेजर अभिषेक को पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।थानाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि जिस टिपर से हादसा हुआ था,उसका पता लगा लिया गया है। ड्राइवर की पहचान भी कर ली गई है, लेकिन वह फिलहाल फरार है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद कंपनी पर साक्ष्य छिपाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मैनेजर अभिषेक पर भी साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप है।

9 नवंबर को इलाज के दौरान हुई मौत
बता दें कि 31 अक्टूबर को गोकुल सर्किल के पास कचरा टिपर की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी केशव दत्त आचार्य गंभीर घायल हो गए थे।उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद कई दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान 9 नवंबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद से परिजन मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

कंपनी की भूमिका भी जांच के दायरे में
हादसे के बाद साक्ष्य छिपाने के आरोपों ने कंपनी की भूमिका को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।पुलिस अब हादसे में शामिल टिपर के ड्राइवर की गिरफ्तारी के साथ यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के बाद वाहन और उससे जुड़े साक्ष्यों के संबंध में क्या कार्रवाई हुई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: