कैबिनेट मंत्री के गृह जिले में गैस की बड़ी कालाबाजारी!
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले की एक गैस एजेन्सी द्वारा कालाबाजारी कर करोड़ों रूपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है।जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सारूंडा की श्री खाखी बाबा भारत गैस एजेंसी पर 10-12 करोड़ का घोटाला के गबन का आरोप लगाया गया है।इस आरोप के दौरान संबंधित व्यक्ति ने भुगतान रिकॉर्ड और गैस टंकियां भरने के विडियो सबूत भी पेश किये है।आरोप है कि जिला रसद विभाग की मिलीभगती से गैस की कालाबाजारी का यह खेल किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि श्री खाखी बाबा भारत गैस एजेंसी के मालिक रामूराम नायक ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई करने की बजाय शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से डेढ गुना रेट पर सप्लाई करते है।इसको लेकर उन्होंने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में दावा किया है कि श्री खाखी बाबा भारत गैस एजेंसी के मालिक की प्रतिमाह सेलिंग में चौगुना इजाफा पिछले चार सालों में हुआ है।उनका कहना है कि वे सप्लाई में उनके भारगीदार रहे है।इसके लिये उन्होंने नायक के बैंक खातों में करोड़ों रूपये जमा करवाएं है। लेकिन शिकायतों के बाद भी जिला रसद विभाग किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
उज्ज्वला गैस सिलेण्डर बेचे बाजार में
इस व्यक्ति का दावा है कि ग्रामीण अंचलों में उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं के सिलेण्डर बुक कर उनके हिस्से के सिलेण्डर शहरी क्षेत्र में लाकर 2200 रूपये तक बेचे जाते है। इस कालाबाजारी के खेल में गैस रिफिलिंग करने वाले शामिल है।इस काम के लिये उन्हें प्रति सिलेण्डर तीस चालीस रूपये नायक दिया करता है।इस व्यक्ति ने बताया है कि अगर विभाग व अन्य जांच एजेन्सियां निष्पक्षता से इसकी जांच करें तो सामने आ जाएगा कि 2022 से कुल 2000-2500 सेलिंग प्रतिमाह करने वाली एजेन्सी 2023 से 2025 से एकाएक 8 से 10 हजार सिलेण्डर सेलिंग कैसे कर सकता है।जबकि सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों में बुकिंग का प्रावधान कर रखा है।इस व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते के जरिये करोड़ों की राशि जमा करवाई गई है।जिसके साक्ष्य भी उन्होंने दिया है।उन्होंने बताया कि इन सिलेण्डरों को लाने ले जाने के लिये कंपनी की अनुबंधित गाड़ी ही लगाई जाती है।जो विडियो में साफ नजर आ रही है।
बीकानेर में इसका खाता ही नहीं
साक्षात्कार में इस व्यक्ति ने कहा है कि श्री खाखी बाबा भारत गैस एजेंसी का बीकानेर में कोई बैंक खाता नहीं है।जबकि कंपनी के मैनेजर बीकानेर में खाता होने की बात कह रहे है और इसकी चैंकिग का अधिकार जिला रसद विभाग के पास होने का तर्क दे रहे है।जबकि चार माह से शिकायत के बाद भी न तो कंपनी की ओर से इसकी पड़ताल की गई और न ही जिला रसद अधिकारी की ओर से।ऐसे में अब सवाल उठता है कि प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के गृह जिले में क्या रसद विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव है?आखिर जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी या रसद विभाग के अधिकारियों मौन स्वीकृति थी।इस विडियो के जारी होने के बाद आमजन में एक ही चर्चा है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा बीकानेर रसद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और श्री खाखी बाबा भारत गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे?
सारूंडा से सरपंच चुनाव लड़ रही है नायक की पत्नी
इस शख्स ने बताया है कि श्री खाखी बाबा भारत गैस एजेंसी के मालिक रामूराम नायक की पत्नी सारूंड ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रही है।उन्होंने ग्रामीणों को सब्सिड़ी का लालच देकर उनके उज्ज्वला योजना में सिलेण्डर में बुकिंग करवा लेते है और लोगों को दो से तीन गुना रेट पर बेच देते है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं