मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नहीं थम रही साइबर ठगी! पिता-पुत्र के जॉइंट खाते से 16 लाख उड़ाए

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नहीं थम रही साइबर ठगी! पिता-पुत्र के जॉइंट खाते से 16 लाख उड़ाए


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला जेएनवीसी थाना क्षेत्र का है।जहां ठगों ने पिता-पुत्र के जॉइंट खाते से 16 लाख रुपए उड़ा लिए।पुलिस के अनुसार,परिवादी सुदर्शना नगर निवासी मोहित गहलोत की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।परिवादी ने बताया कि मेरे व मेरे पिताजी के जॉइंट बैंक खाते में जमा राशि 16 लाख रुपए अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल हैक करके निकाल ली गई।मामले की जांच एएसआई यशवीर को सौंपी गई है।इससे पहले 4-ई जेएनवीसी कॉलोनी निवासी गुंजन भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा मोबाइल घर में पड़ा था। 15 नवंबर की रात्रि 10 बजे से पौने 10 बजे के बीच मेरे बैंक खाते से अपने आप कुल चार ट्रांजेक्शन में 3,60,437 रुपए निकलने का मैसेज आया।किसी अज्ञात ने मेरे बैंक खाते से रुपए निकाल लिए।इसी तरह गेम खेलते समय किसी अज्ञात लिंक व एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से एक जने के साथ साइबर ठगी हो गई।उसके खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकल गए।अब मोहित गहलोत के खाते से 16 लाख उड़ाने की वारदात ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से तीनों मामलों की कडिय़ां जोड़कर जांच कर रही है।

पार्सल का झांसा देकर युवक से मांगे ओटीपी,खाली कर दिया बैंक खाता
जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पार्सल आने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 42 हजार 802 रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मोमासर निवासी रामचंद्र पुत्र भंवरलाल जाट उम्र 28 वर्ष ने रिपोर्ट दी कि 16 नवंबर  को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया।कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका 999 रुपए का पार्सल आया है।इसके बाद ठगों ने किसी प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी मांगा।पीडि़त ने बताया कि उसने ओटीपी किसी को साझा नहीं किया,लेकिन इसके बावजूद उसके बैंक खाते से 1 लाख 42 हजार 802 रुपए की राशि निकाल ली गई। ठगी का पता चलने के बाद पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: