मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण,ऑफिस पर जड़ दिया ताला

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण,ऑफिस पर जड़ दिया ताला


तहलका न्यूज,बीकानेर।संगठित ब्याजखोरी और जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है।बदमाशों ने एक अकाउंटेंट को 15 लाख रुपए उधार देकर उसके बदले 89.20 लाख रुपए वसूल लिए।इतना ही नहीं,पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण किया,ऑफिस व उसकी बहन के क्लिनिक पर ताले जड़ दिए और कार व कंप्यूटर उठा ले गए।नयाशहर थाने थाने में में हिस्ट्रीशीटर प्रदीप गोदारा व हैदर लोहार समेत 7 नामजद और 14-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।शहर के व्यस्त इलाके से दो गाडिय़ों व बाइकों पर सवार होकर करीब 20 बदमाश खुलेआम अपहरण व लूट करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी अकाउंटेंट भरत कुलरिया ने पुलिस को  दी रिपोर्ट में बताया कि मई 2026 की शुरुआत में उन्हें पैसों की जरूरत थी।परिचित नफीस उल हसन के जरिए उनकी मुलाकात प्रदीप गोदारा से हुई,जिसने 10 प्रतिशत ब्याज पर 15 लाख रुपए दिए।आरोप है कि इसके बाद प्रदीप के आदमी हर महीने 8 लाख रुपए देने के लिए धमकाने लगे।अक्टूबर 2026 तक छह माह में पीडि़त से 48 लाख रुपए वसूल लिए गए।1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे प्रदीप गोदारा,हैदर लोहार,हैप्पी गहलोत,दिनेश सुथार, प्रदीप,पांचीलाल और 14-15 अन्य लोग दो गाडिय़ों व 7-8 बाइकों पर जस्सूसर गेट स्थित भरत के ऑफिस पहुंचे।हैदर लोहार और हैप्पी गहलोत ने पिस्तौल दिखाकर भरत का अपहरण किया और 15 नंबर स्कूल के सामने स्थित गोदारा लाइब्रेरी (घर) ले गए। वहां  मारपीट कर 19 लाख रुपए और मांगे गए।इसके बाद आरोपी भरत को वापस ऑफिस लाए।वहां से 10 कंप्यूटर,एक लैपटॉप,टाटा हैरियर कार,बाइक,म्यूजिक सिस्टम,हस्ताक्षरित खाली चेक,स्टाम्प व जरूरी दस्तावेज उठा ले गए।जाते समय आरोपियों ने भरत के ऑफिस और उनकी बहन के क्लिनिक पर ताले लगाकर चाबियां भी ले लीं।दहशत के कारण पीडि़त मुंबई अपने पिता के पास चला गया।पीडि़त के मुंबई जाने के बाद आरोपियों ने गंगाशहर स्थित घर जाकर उसकी मां और बहन को धमकाना शुरू कर दिया।फि़लहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क र दी। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: