लुटेरी दुल्हन का खेल,सोने की रखड़ी-हार-अंगूठी और मोबाइल लेकर फरार
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर लुटेरी दुल्हन सहित छह जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।पुलिस के अनुसार,पूगल रोड बीएसटी स्कूल के पीछे रहने वाले मूलचंद गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने मुझे झांसे में लेकर पायल कुमारी शर्मा से मेरी शादी करवा दी। बाद में सोने की रखड़ी, सोने का हार, सोने की अंगूठी,1 लाख 10 हजार रुपये नगद व वीवो कंपनी का मोबाइल चोरी करके ले जाने एवं 2,50,000 रुपये अवैध व अनुचित तरीके से हड़प लिए और लुटेरी दुल्हन भी चली गई।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर इन 6 आरोपियों पायल कुमारी पुत्री विजेश्वर शर्मा निवासी ठाणे (महाराष्ट्र),महेश कुमार कुमावत निवासी जयपुर,खुर्शीदा बेगम पत्नी पप्पू खां निवासी किशनगढ़, अजमेर,भंवर सिंह राजपूत निवासी भगवानपुरा बस्ती, बीकानेर,गणेश गहलोत पुत्र पूनमचंद निवासी सुजानदेसर,मांगू सिंह निवासी बीकानेर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार,यह गिरोह भोले-भाले कुंवारे या तलाकशुदा युवकों को शादी का झांसा देकर फंसाता है।शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहकर गहने,नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो जाती है।बाद में धमकी देकर और पैसे हड़पने की कोशिश की जाती है।मामले की जांच एएसआई रामलाल को सौंपी गई है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को इसी तरह ठगा है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी के लिए किसी बिचौलिये या अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें,लड़की और उसके परिवार की पूरी जानकारी, आधार,पता सत्यापित करके ही शादी करें।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं