मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
जिला प्रमुख चुनाव:कांग्रेस का गढ़ ढहा पाएगी भाजपा या फिर दोहराया जाएगा इतिहास? घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,हाथ पर आएं 25 टांके बाल प्रतिभाओं को मिलेगा कविता वाचन का मंच 3 साल में 45 हजार साइबर-ठगी केस]पुलिस ने करीब बीस करोड़ रुपए कराए होल्ड दूसरे चरण में हुए सरपंच पद के परिणाम घोषित,ये हुुए विजय

प्रकृति संरक्षण पंचामृत "प्रवाह" के पोस्टर का लोकार्पण

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
प्रकृति संरक्षण पंचामृत "प्रवाह" के पोस्टर का लोकार्पण

तहलका न्यूज,बीकानेर।बाल-विकास हेतु प्रतिबद्ध एक अभिनव शैक्षणिक संस्थान श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल द्वारा आगामी पांच दिन तक प्रकृति के संरक्षण संबंधित विविध आयामों का आयोजन किया जाएगा।इस अभिनव आयाम प्रकृति संरक्षण पंचामृत "प्रवाह" के पोस्टर का  लोकार्पण अतिरिक्त शिक्षा निदेशक प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा,राजस्थान शैलेन्द्र कुमार देवड़ा ने किया।निदेशालय,प्रारंभिक शिक्षा में हुए इस लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्रालयिक संघ के अध्यक्ष आनन्द कुमार स्वामी, शिक्षा निदेशक,माध्यमिक शिक्षा के निजी सहायक विजय शंकर आचार्य,शिक्षाविद रामसिंह सांखला एवं विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।इस अवसर पर देवड़ा ने वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों को बहुत जरूरी बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों में प्रकृति  के प्रति जागरूकता तो आती ही है,उनकी नैसर्गिक प्रतिभा भी उजागर होती है।विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका भंवरी देवी के अनुसार "प्रवाह" के  दौरान 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रोजाना अनेकानेक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में सामाजिक-सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रखरता का विकास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रवाह का समापन प्रकृति प्रदर्शनी के साथ 4 नवंबर को होगा।पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के संरक्षण का महत्व उजागर कर उसके प्रति प्रेम  जगाने के साथ-साथ उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतिभा को निखारना है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: