दुकानदार की आंखों के सामने रूपयों से भरा बैग लेकर फरार: बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने की लाखों की लूट
तहलका न्यूज़,बीकानेर। जिलें के छत्तरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने स्थानीय कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। एक अज्ञात युवक दुकान में रखा लाखों रुपए से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक इस बैग में करीब 4 से 5 लाख रुपए की नकदी मौजूद थी।जानकारी के अनुसार,यह घटना मंगलवार रात तकरीबन 8:30 बजे की है। कारोबारी राजेश नवारिया अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक युवक अचानक आया और वहां रखा नकदी से भरा बैग उठाकर तेजी से भाग निकला। राकेश नहोरिया ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पक डऩे की कोशिश की, लेकिन आरोपी बैग झपटकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों में नाराजगी
वारदात की खबर फैलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द दबोचा जा सके।
दूसरी ओर, इस घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार इलाके में इस तरह की बेखौफ वारदातों से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस टीमें संदिग्ध की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं