मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

निकिता डूडी बनी बीकानेर की जिला प्रमुख

A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
निकिता डूडी बनी बीकानेर की जिला प्रमुख

तहलका न्यूज,बीकानेर।कांग्रेस की निकिता डूडी बीकानेर की नई जिला प्रमुख होगी। उन्होंने अपनी ही पार्टी्र की बागी सरिता चौहान को पांच वोट से मात दी है।डूडी को 23 वोट मिले हैं,जबकि सरिता चौहान को 18 वोट प्राप्त हुए हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही डूडी समर्थकों ने पटाखे छोड़़कर व गुलाल उछालकर खुशियां मनाई और रामेश्वर डूडी अमर रहे के नारे लगाएंं। मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दोनों ही उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ वाहनों से जिला परिषद स्थित मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां सरिता चौहान के साथ सात समर्थक वोट देने पहुंचे तो निकिता डूडी 22 समर्थकों के साथ मतदान करने पहुंची। डूडी के साथ पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा,प्रभारी मुश्ताक अहमद,विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,देहात अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा साथ रहे। मतदान के दौरान मतदान स्थल के बाहर दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे। 
 मुकाबला हुआ दिलचस्प
कांग्रेस ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे दिग्गज कांग्रेस नेता स्व.रामेश्वर डूडी व नोखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी को बीकानेर जिला प्रमुख पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसी बीच पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की बेटी और जिला परिषद सदस्य सरिता चौहान ने भी नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया है, जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। हांलाकि पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित तमाम नेता पूरी कांग्रेस एक होने की बात कह रहे थे। लेकिन बात नहीं बनी। सरिता चौहान ने नाम वापस नहीं लिया। मजे की बात तो यह रही की भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी धापू कंवर व निर्दलीय संतोष ने नाम वापस ले लिया है। ऐसे में भाजपा मुकाबले से बाहर हो गई है। जिला प्रमुख चुनाव के लिए नाम वापसी का समय पूरा होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। मुकाबला कांग्रेस की निकिता डूडी और कांग्रेसी की बागी सरिता मेघवाल के बीच हुआ। बता दें कि कांग्रेस ने 30, भाजपा ने 8,आरएलपी ने 2 और माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। 
क्या बोलीं सरिता चौहान और निकिता डूडी
चुनाव हारने के बाद सरिता चौहान ने कहा कि लड़ाई पद के लिये नहीं बल्कि सम्मान के लिये चुनाव लड़ी। विदाई का मतलब नई शुरूआत है। संघर्ष जारी रहेगा। किसी पद के लिये बगावत नहीं की है। यह आखिरी चुनाव नहीं है। जहां मेरी इज्जत नहीं वहां मैं नहीं रह सकती। इस परिणाम के बाद भी मुझे साइड लाइन किया गया है। मैं नई शुरूआत करूं। आने वाले समय में सबको पता चलेगा। पार्टी के लिये चुप रहकर काम करूं ऐसा संभव नहीं है। इसलिए मैंने निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला किया। चुनाव में मेरे पिता और भाई का कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बरसों से पार्टी के लिए काम कर रही हूं,कुछ दिन पहले पार्टी में आई नई लड़की को टिकट दे दिया गया।वहीं कांग्रेस उम्मदीवार निकिता डूडी ने कहा कि पार्टी ने मेरे परिवार पर भरोसा जताया है। मैं डूडी साहब की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी। सभी का समर्थन मेरे साथ है। यह जीत मेरे ससुर को समर्पित है। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगी। 
पार्टी ने किया सरिता को निलंबित
उधर चुनाव परिणाम के साथ ही कांग्रेस की बागी सरिता चौहान को पार्टी ने 6 साल के लिये निलंबित कर दिया है।बता दें कि चौहान ने अपने ही अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे और पार्टी की गाइडलाइन के विपरित चलकर अन्य विजय प्रत्याशियों को पार्टी के खिलाफ वोट के लिये प्रेरित करने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने यह कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: