मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

चारपाई में भड़की बीड़ी की चिंगारी,सेवानिवृत्त शिक्षक की झुलसने से मौत

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
चारपाई में भड़की बीड़ी की चिंगारी,सेवानिवृत्त शिक्षक की झुलसने से मौत


तहलका न्यूज़, बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र स्थित विनायक नगर में मंगलवार दोपहर एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया, जिसमें बीड़ी की चि ंगारी से लगी आग में झुलसकर सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बरसिंहसर निवासी और हाल  विनायक नगर में रह रहे 82 वर्षीय मोतीराम जाखड़ के रूप में हुई है। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग घर के भीतर मौजूद थे,जबकि मोतीराम  घर के बाहर खुले स्थान पर चारपाई पर बैठे हुए थे।थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के मुताबिक, मोतीराम बीड़ी पी रहे थे कि अचानक उसकी  चिंगारी प्लास्टिक की निवार वाली चारपाई पर जा गिरी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। उम्र के इस पड़ाव में याददाश्त कमजोर होने के क ारण वे मदद के लिए शोर मचाने या घरवालों को बुलाने के बजाय अकेले ही आग काबू करने की कोशिश में जुटे रहे, वहीं पैरों में कमजोरी के  चलते चारपाई से उठ भी नहीं सके। पानी के अभाव में आग बुझने के बजाय और तेज फैलती गई। सामने रहने वाले एक पुलिसकर्मी की नजर  जब इस घटना पर पड़ी, तो वे तुरंत दौड़कर बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग  जमा हुए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।पुलिस के अनुसार,यह पूरा वाकया लगभग आधे घंटे तक चला और घर में लगे सीसीटीवी  कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। बताया गया है कि मृतक के बेटे भंवर लाल मेडिकल ज्यूरिस्ट हैं। थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फ ुटेज में पूरी घटना स्पष्ट रूप से दर्ज होने के कारण किसी तरह की शंका की गुंजाइश नहीं है और इसे महज एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा माना जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: