मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बन्द मकान के ताले तोड़ चोरों ने पूरा घर खंगाला, उथल पुथल किया सारा सामान

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बन्द मकान के ताले तोड़ चोरों ने पूरा घर खंगाला, उथल पुथल किया सारा सामान


तहलका न्यूज़,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके के कालू बास में चेतन माली का कुआं क्षेत्र में एक बन्द पड़े मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया। चोरों ने सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया और सभी कमरे उथल पुथल कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल के माथाभांगा में रहने वाले प्रवासी बाबूलाल भादानी के मकान में चोरों ने सेंध मारी कर ली है। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर का ताला, घर के अंदर रसोई व दो कमरों के ताले तोड़े। खूब छानबीन कर सामान चोरी किया। वहीं नुकसान का आंकलन मालिक के आने पर ही हो सकेगा। चोरों ने लौटते हुए बाहर के मुख्य दरवाजे पर नया ताला जड़ दिया। जिससे चोरी का जल्दी से शक ना हो। मकान की सार संभाल करने वाले जब मंगलवार शाम को यहां पहुंचे तो ताले में चाबी नहीं लगी। जब ताला नया देखा तो आस पास के लोगों को एकत्र किया और जब घर में गए तो सभी के होश उड़ गए। पूरा घर अस्तव्यस्त मिला। मालिक व पुलिस को सूचना दे दी गयी है। उनके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: