मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस पर रांका ने वाल्मीकि समाज के बंधुओं का किया अभिनंदन

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
महर्षि वाल्मीकि प्रगट दिवस पर रांका ने वाल्मीकि समाज के बंधुओं का किया अभिनंदन

तहलका न्यूज,बीकानेर।महर्षि वाल्मीकि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने रामायण की रचना कर समाज को सत्य,धर्म और मानवता का मार्ग दिखाया।यह उद्गार महर्षि वाल्मीकि भगवान की जयंती (प्रगट दिवस) पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने अपने कार्यालय में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में व्यक्त किए।इस अवसर पर उपस्थित वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देती हैं।उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और भेदभाव खत्म करने का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम संयोजक रमेश भाटी ने बताया कि महावीर रांका,शंभु गहलोत,युधिष्ठर सिंह भाटी,शक्ति सिंह शेरुणा ने महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किए गए तथा वाल्मीकि समाज के बंधुओं का सेवा कार्यों के लिए माला व साफा पहना कर अभिनंदन किया।इससे पूर्व उपस्थितजनों के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया और एकजुटता के साथ नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।इस दौरान नगर निगम बीकानेर के स्वच्छता निरीक्षक सुनील जावा,बुलाकी सियोता,रमेश बारासा, महासभा के शहर जिलाध्यक्ष सुभाष बारासा,जमादार मोहन जावा,पिंकी कुमार,समाज के वरिष्ठ महन्त श्यामलाल चांगरा,सुमित जावा,रमेश चांगरा,रतनलाल पंडित,ताराचंद जावा,राहुल चंदेलिया आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: