मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बीकानेर शॉपिंग मेले में 20 कंटेंट क्रिएटर्स का होगा सम्मान,डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अर्णब तूफान का अलर्ट: कई जिलों में तेज बारिश की संभावना, 29-30 अक्टूबर को दिखेगा बड़ा असर सरंपच का चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी नेता के घर में चोरी कल इन इलाकों में काटी जाएगी बिजली,देखे आपका क्षेत्र तो नहीं शामिल ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त,राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां

केला ग्राम पंचायत चुनाव में बवाल, 23 के खिलाफ एफआईआर

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
केला ग्राम पंचायत चुनाव में बवाल, 23 के खिलाफ एफआईआर


तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले की छत्तरगढ़ पंचायत समिति की केला ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम के बाद हुए विवाद में पत्थरबाजी और पुलिस की गाडिय़ों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद सहित 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोपियों पर राजकार्य में बाधा में मामला दर्ज किया गया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद केला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।एफआईआर में कहा गया है कि चुनाव में हार के बाद एक पक्ष ने मारपीट और लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया और पत्थरबाजी हुई।इस दौरान पुलिस की गाडिय़ों पर भी पत्थर फेंके गए।

पहले 50 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा
हंगामे के बाद पुलिस ने करीब 50 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था। इन सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।

23 नामजद सहित 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर
अब छत्तरगढ़ थाने के एएसआई रामचरण की ओर से दर्ज एफआईआर में 23 लोगों को नामजद किया गया है।इनमें बरकत,गांधी मेघवाल,याकूब खान,गुलाम रसूल, मुनाफ अली,अत्तू खान सांखला,अमीर शाह,रहमान,नसीर खान बलोच,मोहम्मद दीन अल्लायर,जमील खान,बबलू,जगमाल खान, मुख्तयार,इमरान खान,इकबाल,लाल खान,कमाल खान,नूर मोहम्मद,मांझी खान,सम्मू खान,गुलाम नबी और मुस्ताक अली के नाम शामिल हैं।इनके अलावा 150 से ज्यादा अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।जांच के दौरान पुलिस कुछ और नाम भी जोड़ सकती है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: