मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बीकानेर शॉपिंग मेले में 20 कंटेंट क्रिएटर्स का होगा सम्मान,डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अर्णब तूफान का अलर्ट: कई जिलों में तेज बारिश की संभावना, 29-30 अक्टूबर को दिखेगा बड़ा असर सरंपच का चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी नेता के घर में चोरी कल इन इलाकों में काटी जाएगी बिजली,देखे आपका क्षेत्र तो नहीं शामिल ट्रेन के दो कोच क्षतिग्रस्त,राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां

व्यास को विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
व्यास को विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि



तहलका न्यूज,बीकानेर।श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय,श्रीगंगानगर द्वारा विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि प्रदान की गई है।उन्होंने विश्वविद्यालय के डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ,डॉ सौरभ गर्ग के निर्देशन में"साइबर सुरक्षा और डाटा प्रोटेक्शन विद ज्यूडिशल टे्रडस स्पेशल रेफरेन्स टू आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्सी इन इंडिया "विषय पर शोधकार्य पूर्ण किया।शोध का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर सुरक्षा,डेटा संरक्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संदर्भ में विकसित हो रही न्यायिक प्रवृत्तियों और विधिक चुनौतियों का विश्लेषण करना है।वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों,व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा,निजता के अधिकार तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते उपयोग के कारण अनेक नई विधिक चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। इस शोध में इन चुनौतियों के विभिन्न कानूनी पहलुओं,न्यायपालिका की भूमिका तथा न्यायिक निर्णयों के माध्यम से विकसित हो रहे विधिक दृष्टिकोण का अध्ययन किया गया है।शोध में डिजिटल तकनीक के विकास के साथ नागरिकों के मौलिक अधिकारों,व्यक्तिगत गोपनीयता और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: