मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

अधिशाषी अभियंता के घर में चोरी

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अधिशाषी अभियंता के घर में चोरी

 


तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि अब वे दिन दहाड़े घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है।जिसके कारण आमजन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।शहर के पवनपुरी क्षेत्र में घर से सिलेण्डर चोरी होने का मामला सामने आया है।चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर सीढिय़ों के नीचे रखे गैस की टंकी को उठाकर ले जा रहा है।बताया  जा रहा है कि पवनपुरी के साउथ एक्टेन्शन स्थित 6 स 17 निवासी अनुराग शर्मा के घर पर यह चोरी हुई है।शर्मा चूरू में जन स्वा अभियांत्रिकी  विभाग में अधिशाषी अभियंता है। 
सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी नहीं आ रहे पकड़ में
मजे की बात तो यह है कि चोरी की वारदातें सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिसके कारण अब लोगों का पुलिस से एतबार भी उठता जा रहा है।आएं दिन हो रही चोरी की वारदातों ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: