खेत की ढाणी में 20 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर दी जान
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में दो जनों ने आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है।जानकारी मिली है कि नोखा के रोड़ा गांव में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक ने अपने खेत की ढाणी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान विशाल गोस्वामी पुत्र गोवर्धन गोस्वामी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,विशाल अविवाहित था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।मृतक का परिवार रोड़ा गांव से कक्कू की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित अपनी रिहायशी ढाणी में रहता है।गुरुवार सुबह इसी ढाणी में युवक ने फांसी लगा ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर छा गई।रोड़ा सरपंच ऋषिराज सिंह सहित मृतक के परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे,जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तो वहीं जिले के महाजन थाना क्षेत्र के मनोहरिया गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मृतका की पहचान ताजा (45) पत्नी जाकिर,निवासी मनोहरिया के रूप में हुई है। घटना 21 अक्टूबर की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार,इस संबंध में मृतका के भाई मुमताज निवासी बडेरण ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।रिपोर्ट में बताया गया कि ताजा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। इसी दौरान उसने अपने ससुराल स्थित घर के कमरे में फांसी लगा ली।पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं