23 से 26 तक आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम: प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान मंदिर नव निर्माण पर पूर्णता महोत्सव
तहलका न्यूज,बीकानेर।रानी बाजार,इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में मंदिर नव निर्माण पूर्णता महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक श्रद्धा,भक्ति एवं उल्लास के साथ किया जाएगा। पंचमुखा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव में अखंड रामचरितमानस पाठ,विशाल शोभायात्रा,भव्य जागरण,संत-महात्माओं के प्रवचन,मंदिर शिखर पर कलश स्थापना,विशाल महाप्रसाद तथा 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।संस्था के अध्यक्ष राहुल गहलोत व मीडिया प्रभारी भागीरथ गहलोत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।जिसमें अखंड रामचरितमानस शोभायात्रा सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संस्थान के सचिव जितेन्द्र गहलोत ने बताया कि 23 अक्टूबर को अखंड रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ महोत्सव का शुभारंभ प्रात:11 बजे अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ होगा। शनिवार को अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति सायं 7 बजे अखंड रामचरितमानस पाठ को होगी।इस दौरान श्रद्धालु धर्म एवं भक्ति के वातावरण में सहभागी बनेंगे। 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे विशाल शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे श्री हनुमान जी का भव्य जागरण होगा,जिसमें पंचमुखा दरबार के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे।रात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं के बीच 101 किलोग्राम साबूदाना खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर प्रात: 9 बजे संत-महात्माओं द्वारा मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की जाएगी।प्रात: 10 बजे संत-महात्माओं के पावन प्रवचन होंगे।दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा,जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।संस्था से जुडे मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.कन्हैया कच्छावा ने बताया कि रात्रि 8 बजे महोत्सव का विशेष आकर्षण 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती होगी।गंगा आरती की शैली में आयोजित इस भव्य आरती में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,पुष्पवर्षा एवं भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।इस मौके पर सत्यनारायण गहलोत, आन्नद गहलोत,किशन गहलोत,मंदिर पुजारी पप्पू गहलोत उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं