मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया डॉ.सिरोही का सम्मान इलाज करवाकर घर लौटते समय एक्सीडेंट,बच्चे सहित चार घायल प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान मंदिर नव निर्माण पर पूर्णता महोत्सव 24 अक्टूबर से जुटेंगे देश-विदेश के चर्म रोग विशेषज्ञ,करीब 450 विशेषज्ञ लेंगे भाग रिहायशी भवन में चल रही नमकीन फैक्ट्री से फैल रहा प्रदूषण

बन्द मकान सोने-चांदी और नकदी चोरी

नयाशहर थाना इलाके की है वारदात

KHAOSA
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बन्द मकान सोने-चांदी और नकदी चोरी

 


तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। इसको लेकर परिवादी ने थाने में परिवाद पेश किया है। सोनगिरी कुआं रोड स्थित वेद व्यास मार्ग पर संस्कार स्कूल के सामने रहने वाले गगन जोशी ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर के बीच चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर अलमारी में रखा सामान पार कर दिया। चोरी हुए सामान में 55 हजार रुपए नकद,एक मोबाइल फोन,करीब 12 ग्राम सोने की चेन,लगभग 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र,करीब 200 ग्राम चांदी की चार पायल और चांदी की तीन बिछिया सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीडि़त ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: