इलाज करवाकर घर लौटते समय एक्सीडेंट,बच्चे सहित चार घायल
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नापासर थाना क्षेत्र में इलाज करवाकर घर लौट रहे कार सवार दुर्घटना का शिकार हो गये।जिसके चलते उन्हें फिर से अस्पताल जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-11 पर रायसर के पास गुरुवार को ट्रक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई।हादसे में कार सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए।इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश कुमार को मौके पर भेजा गया।कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाने आए थे।वापस लौटते समय रायसर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद सभी घायलों को वापस बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
कार ड्राइवर सहित चार लोग घायल
हादसे में कार ड्राइवर गोविन्द नगर सागर रोड निवासी 28 वर्षीय अभिरूप चौधरी (28),आसेरा निवासी 9 वर्षीय प्रिंस,42 वर्षीय महावीर और 17 वर्षीय लक्ष्मण (अनिल) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।लक्ष्मण (अनिल) के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।पैर ठीक होने के बाद वे उस पर बंधा पाटा खुलवाकर लौट रहे थे।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन थाने पहुंचाए
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया।इसके बाद दोनों वाहनों को नापासर थाने लाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं