राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया डॉ.सिरोही का सम्मान
मरीजों की सेवा ही मेरा ध्येय-डॉ. परमेन्द्र सिरोही
A
2 मिनट पढ़ने में
0 शेयर
तहलका न्यूज,बीकानेर।पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की न्यू विंग में राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ.परमेन्द्र सिरोही का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर को विशेष बनाया उस विद्यालय के संचालक एवं ट्रस्टी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी ने,जहां डॉ. सिरोही ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। अपने विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी का सम्मान करने पहुंचे गजेंद्र सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को आत्मीय बना दिया।ट्रस्ट पदाधिकारियों ने डॉ.सिरोही का माल्यार्पण कर मरीजों और आमजन के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार,शालीन व्यक्तित्व तथा सेवाभाव की सराहना की।उन्होंने कहा कि बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए चिकित्सकीय उपचार के साथ डॉक्टर का संवेदनशील व्यवहार भी महत्वपूर्ण होता है।मरीज की बात सुनना और उसके प्रति अपनत्व रखना चिकित्सक एवं मरीज के बीच विश्वास को मजबूत बनाता है।पदाधिकारियों ने डॉ. सिरोही की प्रशंसा करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रतिष्ठा के साथ व्यवहार में सहजता बनाए रखना उनके व्यक्तित्व की विशेषता है।ऐसे अनुभवी और सेवाभावी विभागाध्यक्ष की सेवाएं मिलना बीकानेर की जनता के लिए सौभाग्य की बात है।समारोह में पूर्व महापौर एवं ट्रस्टी नारायण चोपड़ा,वर्ष 1971 के युद्ध के योद्धा एवं राष्ट्र हित फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह शेखावत,दिल्ली से आए कमल लुनावत,शंकरलाल शर्मा,राजेन्द्र सिंह तथा ट्रस्ट के संस्थापक मेवा सिंह उपस्थित रहे।सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ.परमेन्द्र सिरोही ने कहा,“मरीजों की सेवा करना ही मेरा ध्येय है।”उन्होंने सभी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए कहा कि वे मरीजों के हित में सदैव तत्पर रहेंगे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं