सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत 'गांठों की रस्म
1 दिसंबर को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में होगा सामूहिक विवाह समारोह
तहलका न्यूज,बीकानेर। क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसायटी के तत्वावधान में 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 दिसंबर,को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित किया जाएगा।सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में संजोग भवन में पारंपरिक 'गांठों की रस्म' विवाह तिथि निर्धारण कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीकानेर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बिरादरी के हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ एडवोकेट सैयद अनवर अली ने की। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दुल्हन पक्ष के परिजनों द्वारा दूल्हा पक्ष को नारियल भेंट कर विवाह की तिथि पर औपचारिक सहमति जताई गई।सोसायटी अध्यक्ष हारून राठौड़ ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं से इस नेक आयोजन को अनुशासित, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।इस दौरान वार्ड संख्या 21 के नवनिर्वाचित पार्षद रिज़वान ख़ान का बिरादरी की ओर से अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।मंच पर मौजूद समाज के प्रबुद्धजन अब्दुल हमीद चौधरी व अब्दुल मजीद खोखर ने अपने विचार रखे, वहीं हाजी हसन खिलजी ने सम्मेलन के प्रस्तावित बजट और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।मौलाना इरशाद कासमी ने सामूहिक विवाह के सामाजिक व दीनी महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली।मंच पर मौजिज हस्तियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।कार्यक्रम के दौरान मंच पर इंजीनियर सैयद कासम अली,इस्लामुद्दीन ग़ौरी,महबूब राठौड़,सैयद रोशन अली,मोहम्मद इस्माइल ख़ान,मोहम्मद सदीक़,इंसाफ़ खोखर,दाऊद ग़ौरी,सैयद महमूद अली,इरशाद ग़ौरी,सैयद रमज़ान अली,वाहिद राठौड़,गुफऱान सैयद,इदरीश राठौड़,एडवोकेट सैयद इसाक अली,अज़ीज़ ज़ैदी, वली मोहम्मद व नौशाद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।व्यवस्थाओं को संभालने में साबिर बाबूजी,आबिद अली पप्पन,सिकन्दर राठौड़,शाहिद राठौड़, माजिद ख़ान ग़ौरी,साजिद हुसैन ग़ौरी,सैयद गुलज़ार अली,सैयद साबिर अली,नोमान अली,हमीद ग़ौरी,फऱहान राठौड़,अहसान राठौड़, सैयद मोहम्मद फ़ारुक़,इरफ़ान राठौड़ और अब्दुल कय़ूम खिलजी सहित युवा टीम का सक्रिय सहयोग रहा।कार्यक्रम दुआ और गुड़ वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत क़ारी मोहम्मद शाहिद द्वारा तिलावते कलाम-ए-पाक से की गई।मशहूर उर्दू शायर वली मोहम्मद ग़ौरी ने नाते-पाक पेश की।अंत में रवायत के मुताबिक सभी उपस्थितजनों में गुड़ बांटा गया और सम्मेलन की कामयाबी व सामूहिक खुशहाली की दुआओं के साथ जलसे का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अब्दुल रऊफ़ राठौड़,सचिव क़ासिम बीकानेरी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल क़ादिर ग़ौरी ने संयुक्त रूप से किया।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं