मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
पुलिस को इससे मिली 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद रिटायर्ड बैंक अधिकारी को टक्कर मारने वाले को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा प्रमुख-प्रधान चुनाव:दल नहीं लगा पाएंगे पता,किसने की बगावत घाटे से परेशान व्यापारी का शव मिला नहर ,लापता युवती भी मिली कुंड में 25 वर्षीय युवक ने टेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

रिटायर्ड बैंक अधिकारी को टक्कर मारने वाले को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा

A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रिटायर्ड बैंक अधिकारी को टक्कर मारने वाले को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा



तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम के कचरा संग्रहण करने वाले टीपर की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत के मामले में सोमवार को नयाशहर पुलिस ने टीपर चालक मदन सांसी को गिरफ्तार कर लिया है।उधर सफाई और परिवहन ठेके को लेकर भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए मृतक के परिजनों ने एससीबी में परिवाद दिया है। नयाशहर थाना प्रभारी सरजीत सिंह ने बताया कि टीपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना के बाद वो फरार हो गया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। संबंधित कंपनी से पूछताछ के बाद उसकी पहचान पुख्ता हुई। बाद में पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल गिरफ्तार युवक की पहचान पुलिस ने स्पष्ट नहीं की है।कुछ ही देर में पुलिस इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगी।

एसीबी को भी शिकायत
सोलर कंपनी संचालक शरद दत्त आचार्य ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक को शिकायत भेजकर ठेका आवंटन की पूरी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।शिकायत में टेंडर की शर्तों, भुगतान,अधिकारियों की भूमिका और ठेकेदार कंपनी को संभावित अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच कराने का आग्रह किया गया है।इसके साथ ही नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर से हुए हादसे में केशवदत्त आचार्य की मौत का मामला भी उठाया गया है।

टेंडर प्रक्रिया से भुगतान तक उठाए सवाल
शिकायत में टेंडर प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। इसमें निविदा की अनुमानित लागत और वास्तविक अनुबंध राशि का आधार स्पष्ट करने, तकनीकी और वित्तीय पात्रता की शर्तों की निष्पक्षता जांचने तथा टेंडर मूल्यांकन और एलवन चयन की प्रक्रिया की पड़ताल करने को कहा गया है।शरद दत्त आचार्य ने ठेकेदार कंपनी के संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच मिलीभगत,हितों के टकराव या अनुचित वित्तीय लेन-देन की आशंका की जांच कराने का आग्रह किया है।शिकायत में कंपनी को किए गए भुगतान का मिलान वास्तविक कचरा संग्रहण,वाहन संचालन,जीपीएस रिकॉर्ड,कर्मचारियों की उपलब्धता और निरीक्षण रिपोर्ट से कराने की मांग भी शामिल है।

आयुक्त और अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग
शिकायत में नगर निगम आयुक्त सहित टेंडर प्रक्रिया,अनुबंध मंजूरी,निगरानी और भुगतान से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने को कहा गया है।इसके साथ ही टेंडर से जुड़े मूल दस्तावेज,फाइल नोटिंग,ई-टेंडर रिकॉर्ड,ई-मेल,भुगतान विवरण और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है।

केशवदत्त आचार्य की मौत का मामला भी उठाया
शिकायत में 31 अक्टूबर 2026 को नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर से हुए हादसे का भी उल्लेख किया गया है।इस हादसे में केशवदत्त आचार्य गंभीर रूप से घायल हुए थे और 9 नवंबर को उनका निधन हो गया था।शरद दत्त आचार्य ने इस घटना के संदर्भ में ठेकेदार कंपनी के वाहन संचालन,चालक की नियुक्ति,प्रशिक्षण,सुरक्षा व्यवस्था और अनुबंध से जुड़ी जिम्मेदारी की जांच कराने की मांग की है।उन्होंने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना का आपराधिक मामला संबंधित पुलिस अधिकारी के पास है। एससीबी से ठेका प्रक्रिया और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े पहलुओं की जांच कराने का आग्रह किया गया है।

जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जांच में भ्रष्टाचार,पद के दुरुपयोग,सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने या ठेकेदार को अनुचित लाभ देने के तथ्य सामने आने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।जरूरत पडऩे पर स्वतंत्र वित्तीय और तकनीकी ऑडिट कराने का आग्रह भी किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: