मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
पुलिस को इससे मिली 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद रिटायर्ड बैंक अधिकारी को टक्कर मारने वाले को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा प्रमुख-प्रधान चुनाव:दल नहीं लगा पाएंगे पता,किसने की बगावत घाटे से परेशान व्यापारी का शव मिला नहर ,लापता युवती भी मिली कुंड में 25 वर्षीय युवक ने टेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

प्रमुख-प्रधान चुनाव:दल नहीं लगा पाएंगे पता,किसने की बगावत

A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
प्रमुख-प्रधान चुनाव:दल नहीं लगा पाएंगे पता,किसने की बगावत



तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला प्रमुख,उप जिला प्रमुख,प्रधान और उप प्रधान के चुनाव में क्रॉस वोटिंग पकडऩा राजनीतिक दलों के लिए आसान नहीं होगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों में क्रमवार की जगह रेंडम आधार पर मतपत्र देने का फैसला किया है।इससे किसी मतपत्र का कोई कम्रम  किसी सदस्य से जुड़ा नहीं रहेगा।आयोग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर रहा है।प्रदेश भर में राजनीतिक दलों की बाड़ेबंदी के बीच यह व्यवस्था क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्यों को सुरक्षा देगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुखों और 27 नवंबर को प्रधानों की वोटिंग होगी। 
निकाय चुनाव में ऐसे खुलती थी पोल
 हाल ही में हुए निकाय चुनाव में नगरपालिका चेयरमैन के मतदान के दौरान सदस्यों को क्रमवार मतपत्र दिए गए थे।हर सदस्य को निश्चित क्रम  में मतपत्र मिलने से मतगणना के दौरान मतपत्र पर लगी मुहर के आधार पर राजनीतिक दल और बाड़ेबंदी करने वाले नेता क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्य का अंदाजा लगा लेते थे।
मतपत्र का कोई क्रम किसी सदस्य से जुड़ा नहीं रहेगा
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव में रेंडम आधार पर मतपत्र दिए जाएंगे।मतदान से पहले रिटर्निंग अधिकारी  सभी मतपत्रों के पीछे हस्ताक्षर और मुहर लगाकर उन्हें मोड़कर एक पात्र में रखेंगे।मतदान अधिकारी पात्र से बिना खोले रेंडम आधार पर एक- एक मतपत्र निकालकर सदस्यों को देंगे। इससे मतपत्र का कोई क्रम किसी सदस्य से जुड़ा नहीं रहेगा और क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्य की पहचान नहीं हो सकेगी।
जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को, 27 नवंबर को चुने जाएंगे प्रधान
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को तथा उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा।वहीं प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को एवं उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को संपन्न होगा।इन चुनावों के लिए निर्धारित तिथि को बैठक का समय सुबह 10 बजे रखा गया है।नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति उसी दिन सुबह 11 बजे तक की जा सकेगी।इसके पश्चात सुबह 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।इसके तुरंत बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर उन्हें चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।यदि मतदान आवश्यक हुआ तो उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5  बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: