मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
पुलिस को इससे मिली 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद रिटायर्ड बैंक अधिकारी को टक्कर मारने वाले को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा प्रमुख-प्रधान चुनाव:दल नहीं लगा पाएंगे पता,किसने की बगावत घाटे से परेशान व्यापारी का शव मिला नहर ,लापता युवती भी मिली कुंड में 25 वर्षीय युवक ने टेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

25 वर्षीय युवक ने टेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
25 वर्षीय युवक ने टेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के महाजन थानान्तर्गत मजदूरी करने आए एक युवक ने टेंट के पाइप पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला निवासी वकील लुहार गांव-गांव घूमकर मजदूरी का कार्य करते हैं।वे पिछले करीब दो माह से महाजन के वार्ड 13 में सामुदायिक भवन के पास तंबू लगाकर रह रहे थे।रविवार को वहां नामकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ था।जिसके लिए टेंट लगाया गया था।इसी दौरान रात को परिवादी का 25 वर्षीय पुत्र मदनलाल टेंट के  पाइप पर रस्सी से फंदा लगाकर झूल गया।सोमवार अलसुबह परिजनों ने मदनलाल को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।शोर गुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।परिजनों ने आनन-फानन में नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मदनलाल पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: