पुलिस को इससे मिली 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद
तहलका न्यूज,बीकानेर।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले के नाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपए नकद बरामद किए हैं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है।रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एनएच-11 पर ए श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में अवैध अफीम और नकदी बरामद हुई।पुलिस ने गौड़ू,बज्जू 20 पीएसडी निवासी संदीप पुत्र हनुमानाराम को गिरफ्तार किया।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नाल पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
'ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक 15 कार्रवाई की जा चुकी हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी विकास बिश्नोइ,एएसआई मनपाल,सहीराम,हैड कानि रूपाराम,कांस्टेबल पवन,सुनील,गोपी लाल,दिनेश शामिल रहे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं