मंगलवार को बिजली कटौती,जलापूर्ति समय में भी बदलाव
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के पावर लाइनों और ट्रांसफॉर्मर के मेंटेनेंस के लिए मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।जिसमें पुरानी जेल कुआं,त्यागी वाटिका,बिस्कुट गली,स्टेशन रोड,लालजी होटल,जोशी होटल,सट्टा बाजार,कोटगेट,हीरालाल मॉल,फोर्ट स्कूल,मटका गली,छोटू-मोटू,मीना असोपा होटल के पास,काली माई,आबकारी कार्यालय,अंबर होटल का क्षेत्र,गुरु नानक मार्केट,लाभूजी कटला, सुखलेचा कटला, गोल कटला क्षेत्र के साथ दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक शास्त्री पार्क,वृन्दावन एन्क्लेव फेज-2 का क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
जलापूर्ति समय में हुआ बदलाव
नवीन स्टेडियम उच्च जलाशय की कमीशनिंग के पश्चात उपखंड संख्या-9 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति के निर्धारित समय में परिवर्तन किया है।जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि संशोधित समय के अनुसार प्रात: 7:30 से 9:30 बजे तक हनुमान हत्था, गिन्नाणी,केसरदेसर एवं माजीसा बास में जलापूर्ति की जाएगी। वहीं,प्रात:10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक इन्द्रा कॉलोनी,सुभाषपुरा,भुट्टो का बास,गांधी कॉलोनी,शिक्षा विभाग एवं वेटरनरी परिसर में जलापूर्ति होगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के समस्त उपभोक्ताओं से संशोधित समय के अनुसार जल संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं