मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नकली नोट प्रकरण में एक युवक को किया गिरफ्तार

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नकली नोट प्रकरण में एक युवक को किया गिरफ्तार



तहलका न्यूज,बीकानेर।नकली नोट प्रकरण में तेलंगाना जीआरपी की टीम ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक युवक गिरफ्तार किया है।तेलंगाना रेलवे पुलिस ने 2 नवबर 2026 को सिंकदराबाद में कल्याणसर नया निवासी 19 वर्षीय शिवरतन महिया को नकली नोटों की खेप के साथ गिरफ्तार किया।इसी मामले  में पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने ये नोट जयपुर से हैदराबाद के रास्ते मुंबई ले जाने की बात कही और ये नोट ओमप्रकाश से लेना बताया।इसी मामले की जांच में तेलंगाना जीआरपी टीम ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचकर एक आरोपी युवक ओमप्रकाश पुत्र विजयपाल नैण निवासी  जेतासर को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक को बीकानेर न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड लेकर रेलवे  पुलिस टीम तेलंगाना के लिए रवाना हो गई है।बता दे क्षेत्र में लगातार नकली नोटों से जुड़े मामले सामने आ रहें है।विदित रहें इसी साल 10 जनवरी,21 मई को उसके बाद 23 जून को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाईयां की।28 जुलाई को एक सप्लायर  को गिरफ्तार किया। 6 मई को छापर में हुए मामले के तार भी श्रीडूंगरगढ़ से जुडे हुए पाए गए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: