धर्मशाला में कमरे में लटकता मिला युवक,घर में विवाहिता ने लगाई फांसी
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दो अलग अलग थाना इलाकों में आत्महत्या के मामले सामने आएं है।जिसके तहत एक युवक ने व एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।बताया जा रहा है कि शहर के गंगाशहर थाना इलाके में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूल गई।जानकारी मिली है कि उदयरामसर में निसार की पत्नी करीना ने अपने घर में फंदा लगा लिया।सूचना पर खादिम खिदतमगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया।
धर्मशाला के कमरे में लटकता मिला युवक
कोलायत थानान्तर्गत एक धर्मशाला में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार,गंगाशहर थाना क्षेत्र की पुरानी लाइन हरिजन बस्ती निवासी अक्षय हरिजन (25) पुत्र पृथ्वीराज तेजी काम के सिलसिले में कोलायत आया हुआ था।बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को उसने धर्मशाला के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता पृथ्वीराज तेजी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फि लहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं