kisan

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा थाना इलाके में एक किसान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि देसलसर गांव में रामकिशन सोनी से विद्युत विभाग का जेईएन बनकर 77 हजार रूपये की ठगी की है। बताया जा रहा है कि पीडि़त के कृषि नलकूप का नया कनेक्शन करने की आड़ में बदमाशों ने दो अलग अलग बैंक खातों से 77 हजार रूपये निकाल लिए। पीडि़त रामकिशन ने इस बारे में नोखा थाना पुलिस व बीकानेर साइबर सैल में परिवाद दिया है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।